पटमदा - जमशेदपुर के सांसद डा. अजय कुमार ने सोमवार को पटमदा के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने पार्टी के पटमदा प्रखंड पदाधिकारी के अलावा पंचायत पदाधिकारियों के घरों में नेम प्लेट एवं झंडा लगाए। इस दौरान उन्होंने मोटर साइकिल में ही कई गांवों का दौरा किया।