- Hindi News
- पुशीडुंगरी ने १ गोल से गोबरादुमा को हराया
पुशीडुंगरी ने १ गोल से गोबरादुमा को हराया
श्यामसुंदरपुर - खडिय़ाबांधा फुटबॉल क्लब की ओर से स्थानीय फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय चैलेंजर ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित की गई। इसमें 32 टीमों ने हिस्सा लिया। पुशीडुंगरी ने एक गोल से गोबरादुमा टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। तीसरे स्थान पर जियान झारना फुटबॉल टीम रही। पुरस्कार वितरण समारोह में पंचायत समिति
सदस्य नीलकंठ मुंडा, हांशु महतो, ग्राम प्रधान राधानाथ मुंडा, दशरथ महतो, अनंत महतो, बलराम मुंडा, सुबीर मुंडा, राजन मंडा सहित
अन्य ग्रामीण मौजूद थे।