- Hindi News
- जिंदल के विरोध में साइकिल रैली, ग्रामीणों ने किया समर्थन
जिंदल के विरोध में साइकिल रैली, ग्रामीणों ने किया समर्थन
जादूगोड़ा - जिंदल स्टील एंड पावर प्लांट की स्थापना के विरोध में भूमि रक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने सोमवार साइकिल रैली निकाली। यह साइकिल रैली 29 जनवरी को आसनबनी में होने वाली जनसुनवाई को लेकर निकाली गई। समिति के सचिव वनमाली महतो ने कहा कि बिना ग्राम सभा किए कंपनी को जनसुनवाई नहीं करने दिया जाएगा। रैली तिलामुंडा से निकलकर चतरो, लखनडीह, कुलडीहा, घटीडूबा, भवानीडीह, भुरकाडीह, आसनबनी, वरीग्राम, विरघा, कारगिल चौक कानिकाला होते हुए वापस तिलामुडा में समाप्त हो गया। इस मौके पर मनोज रजक, सुधीर सोरेन, सुबोध कुमार, निर्मल कुमार, कृष्णा महतो, कालीचरण , विद्यानाथ मुर्मू, इंद्रजीत कुमार आदि शामिल थे। ग्रामीणों ने किया समर्थन : आसनबनी के ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंप कर कंपनी खुलने का समर्थन किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहरी नेता केवल बयानबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने डीसी को जमीन का मूल्य 23 लाख रुपए प्रति एकड़ भुगतान करने, युवा वर्ग को तकनीकी प्रशिक्षण, विस्थापितों को आवास की व्यवस्था, प्रदूषण के लिए उचित व्यवस्था करने के संबंध में भी ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने किया दौरा : जन सुनवाई को लेकर बन रहे पंडाल व अन्य इंतजाम का सोमवार को जिंदल कंपनी के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।