गदड़ा : सेमिनार का समापन
जमशेदपुर - आनंदमार्ग का तीन दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार का समापन आनंदमार्ग आश्रम, गदड़ा में हुआ। अंतिम दिन आचार्य सवितानंद अवधूत ने कहा कि मनुष्य तीन प्रकार के होते हैं-उत्तम, मध्यम और अधम। इस दौरान सैकड़ों लोगों को नारायण भोज कराया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सत्यदेव सिंह, आचार्य रमेंद्रानंद अवधूत, ज्योतिमय ब्रह्मचारी, नवरूपानंद अवधूत, सुधीर सिंह, लाल बिहारी आनंद व देवराज आदि ने योगदान दिया।