फ्रांस का डैसहांड बेस्ट इन शो
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
फ्रांस से आए डैसहांड प्रजाति के श्वान ने 16वां फेडरेशन कैनेलॉजिक इंटरनेशनल ((एफसीआई)) डॉग शो के बेस्ट इन शो का खिताब हासिल किया। वहीं, जमशेदपुर कैनल क्लब ((जेकेसी)) की ओर आयोजित 52 वें डॉग शो में बेस्ट इन शो का खिताब कोलकाता के जर्मन शेफर्ड को दिया गया।
जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में रविवार शाम आयोजित समापन समारोह में विजेताओं को कप व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कोलकाता के ही डोबरमैन प्रजाति के श्वान को एफसीआई बेस्ट पपी और डैसहांड को बेस्ट ब्रीड का खिताब हासिल हुआ। दूसरी ओर 52 जेकेसी डॉग शो में पंजाब के जर्मन शेफर्ड प्रजाति के श्वान को बेस्ट ब्रीड इन इंडिया का खिताब दिया गया।