धनबाद को हराकर रांची चैंपियन
जमशेदपुर - जेएससीए अंडर 19 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप मैच के फाइनल में रांची ने धनबाद को 105 रनों से हरा दिया। सोमवार को जेएससीए मेन ग्राउंड रांची में खेले गए फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने 50 ओवर में चार विकेट पर 273 रन बनाए। कौशल सिंह 84 रनों की पारी खेली। ईशान किशन ने 62, समोद ने 60 और राकेश तिवारी ने 31 रन बनाए।
धनबाद की ओर से विवेक कुमार ने 20 रन देकर दो और आदित्य ने भी 32 रन देकर दो खिलाडिय़ों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी धनबाद की टीम 44.4 ओवर में 168 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। पुरुषोत्तम ने 64, राहुल घोष ने 44 रन बनाए। रांची की ओर से राजू पांडे ने 24 रन देकर चार खिलाडिय़ों को आउट किया। सुरेंद्र सिंह ने 37 रन देकर तीन और कौशल सिंह ने 39 रन देकर दो विकेट लिए।