पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. उत्तर प्रदेश सद्भावना मंच की ओर से रविवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डॉ. फतेह बहादुर सिंह व कवि सह शिक्षाविद डॉ. रिजवान वास्ती को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पीएन सिंह, विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील ((सीएसआईआर)) के चीफ वीरेन भुटा थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के चेयरमैन जावेद अख्तर की। वहीं स्वागत भाषण रियाजुद्दीन खान ने दिया। इस अवसर पर देशभक्ति प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार प्रिया एंड ग्रुप, दूसरा जागृति एंड ग्रुप व तीसरा पुरस्कार शैली एंड ग्रुप ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उदय चंद्रवंशी, बीबी सिंह, उदय सिंह, अखिलेश दुबे, श्रीकांत मिश्रा, सरोज सिंह व मुख्तार आलम खान आदि ने योगदान दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.