पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केस हटवाने के लिए टेंपो चालक पर हुआ था हमला

केस हटवाने के लिए टेंपो चालक पर हुआ था हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च21 जनवरी की घटना, पुलिस ने फिरोज काना के दो सहयोगी को किया गिरफ्तार
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
उलीडीह थाना क्षेत्र में 21 जनवरी को टेंपो चालक मो आसिफ पर पेट्रोल बम से हमला करने वाले युवकों को पुलिस ने सोमवार को बालीगुमा नाला के पास से गिरफ्तार किया। इनके नाम क्रमश: दीपक मुखर्जी उर्फ सन्नी ((निर्मलनगर, मानगो)) और रिज्जू खान उर्फ अजहर खान ((शंकोसाई रोड नंबर पांच निवासी है। दोनों फिरोज काना के सहयोगी हैं।
सिटी एसपी एस.कार्तिक ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि मो आसिफ की पुत्री ने फिरोज के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। इस मामले वह 11 सितंबर 2013 से जेल में बंद है। फिरोज लगातार मो.आसिफ व उसके परिवार को डरा-धमका कर केस हटाने का दबाव बना रहा था। इसी क्रम में फिरोज के साथी सन्नी और अजहर ने आसिफ पर बम से हमला किया। सिटी एसपी ने बताया कि डीएसपी अमित कुमार, मानगो थाना प्रभारी हिमांशु चंद्र मांझी, आजादनगर थाना प्रभारी विद्या प्रसाद सिंह, उलीडीह थाना प्रभारी संजीव मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में मो आसिफ के बयान पर सन्नी, अजहर और फिरोज काना के खिलाफ उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।