उलियान में सुधीर को दी गई श्रद्धांजलि
जमशेदपुर - सुधीर महतो के निधन पर सोमवार को उलियान स्थित समाधि स्थल पर शोकसभा हुई। इसकी अध्यक्षता झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश हांसदा ने की। शोकसभा में दलीय बंधन को तोड़ते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सबका कहना था कि सुधीर महतो दुनिया में नहीं हैं। लेकिन, उनकी यादें जीवित रहेंगी। सबने सुधीर महतो के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। मौके पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। ये हुए शामिल : सुमन महतो, दांदूराम बेसरा, अंबिका बनर्जी, शंकर चंद्र हेम्ब्रम, सुरेंद्र टुडू, धानू मुर्मू, खगेन चंद्र महतो, कमलेश कुमार पांडेय, गौतम बोस, हराधन दास, विजय सिंह राणा, नसर फिरदौसी, फैयाज खान, सुधीर किस्कू, मिर्जा सोरेन, मनोज मुर्मू, राज लकड़ा, प्रीतम हेंब्रम, देवानंद महतो, बंटी सिंह, सुनाराम सोरेन आदि।