मिलकर करेंगे विकास : अनिता
जमशेदपुर - सरकार पंचायत को पूर्ण अधिकार देने में उदासीन है। फिर भी, हम मिलकर विकास करेंगे। यह बातें जिला परिषद की उपाध्यक्ष अनिता देवी ने कहीं। वे केंद्रीय ग्रामीण क्षेत्र विकास संगठन के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थीं। मौके पर संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार, मुखिया जयप्रकाश गौड़, हीरालाल चौधरी, शंभुनाथ पांडेय, उमाकांत तिवारी, राम पुकार तिवारी, रघुवर तिवारी, बीडी सिंह, मुखिया अरुणा एक्का, अमरजीत आदि उपस्थित थे।