पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियरिंग के छात्र अनशन पर

इंजीनियरिंग के छात्र अनशन पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
विशेष परीक्षा का आयोजन करने या ग्रेस माक्र्स देकर पास करने की मांग को लेकर जिले के तीन इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने सोमवार से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू किया। छात्र अपनी मांगों के समर्थन में पिछले एक पखवारे से आंदोलन कर रहे हैं। इन लोगों ने चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय का भी घेराव किया था।
छात्रों का कहना है कि जब उन लोगों ने कोल्हान विश्वविद्यालय का घेराव किया था, तो आश्वासन दिया गया था कि 22 जनवरी को होने वाली बैठक में छात्रों के संबंध में आवश्यक फैसला ले लिया जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया जा सका। अनशन पर बैठे छात्रों का कहना है कि सेमेस्टर टू का परिणाम घोषित किए बिना सेमेस्टर थ्री की परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा में वैसे छात्रों को शामिल नहीं किया जा रहा है, जिनका सेमेस्टर टू का परिणाम खराब हो गया है, जबकि विशेष परीक्षा का आयोजन व ग्रेस माक्र्स देकर पास करने की परंपरा रही है। अनशन पर आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और मैरीलैंड इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी मैनजेमेंट के छात्र बैठे हैं।
ये बैठे हैं अनशन पर : अवधेश कुमार, अभिषेक कुमार, रीता कुमारी, नीलू कुमारी, सुनील कुमार, मो शहाबुद्दीन, उमेश मोदी, विजय चौधरी, मिथिलेश कुमार व मधुसूदन बिरुली।



ग्रेस माक्र्स देकर पास करने व विशेष परीक्षा के आयोजन की मांग