पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. 2180 मतदाता वाले जिला बार एसोसिएशन की नई कमेटी ((2014-16)) के लिए चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हुई। चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी देवेंद्र सिंह, केपी सिंह व ओपी अग्रवाल ने दोपहर दो बजे जिला बार भवन ((नए कोर्ट)) में इसकी घोषणा की। देवेंद्र सिंह ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मॉडल रुल 2013 के तहत जिला बार एसोसिएशन का चुनाव होगा। इसके तहत इस बार चुनाव के लिए सात ऑफिस बेयरर्स व 9 काउंसलर ((कार्यकारिणी सदस्य)) समेत कुल 16 पदों पर चुनाव होगा। इसके पहले 9 ऑफिस बेयरर्स समेत कुल 21 पदों के लिए चुनाव होता था।
इन पदों के लिए होगा चुनाव
अध्यक्ष : 01, उपाध्यक्ष : 01, महासचिव : 01, कोषाध्यक्ष : 01, सहायक कोषाध्यक्ष : 01, संयुक्त सचिव ((प्रशासन)) : 01, संयुक्त सचिव ((लाइब्रेरी)) : 01, बार काउंसलर ((सदस्य)) : 09
डेढ़ घंटे होगी फॉर्म की बिक्री
सिंह ने बताया कि मंगलवार से बार भवन में चुनाव संचालन समिति कार्यालय से नामांकन पर्चा मिलेगा। 30 जनवरी तक प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम 4.30 बजे तक फॉर्म मिलेंगे। एक से पांच फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल होगा। 11 फरवरी को अंतिम सूची जारी होगी।
काउंसिल के उपाध्यक्ष होंगे पर्यवेक्षक
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर झारखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनिल महतो व राधेश्याम गोस्वामी को नियुक्त किया गया है। इनकी देखरेख में चुनाव के लिए मतदान होगा व परिणाम जारी होंगे। नई कमेटी के लिए 15 फरवरी को सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक बार भवन में मतदान होगा। वहीं 16 फरवरी को सुबह नौ बजे से मतगणना होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.