पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिंदल मामले में जनसुनवाई टली

जिंदल मामले में जनसुनवाई टली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड की स्थापना के लिए पोटका के आसनबनी में 29 जनवरी को होने वाली जनसुनवाई को प्रशासन ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि 29 जनवरी को रांची में होने वाली बैठक में उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल व एडीसी गणेश कुमार को शामिल होना है। एडीसी ही जनसुनवाई के लिए नोडल अधिकारी अधिकृत किए गए हैं। इसलिए जनसुनवाई की अगली तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी।
जारी रहा विरोध : इधर, जनसुनवाई को लेकर सोमवार को विस्थापना विरोधी एकता मंच के बैनर तले आसनबनी और उसके आस- पास के गांव के लोगों ने जुलूस निकाला। जुलूस में कुमार चंद्र मार्डी, मदन मोहन, शंकर नायक धीरेन भक्त, सोनका महतो आदि शामिल थे। इनवायरमेंट प्रोटेक्शन फोरम ने उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी ने भी डीसी को ज्ञापन सौंपकर कंपनी की स्थापना का विरोध करते हुए लोक सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की है।