पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टडी टूर पर गए यूनियन पदाधिकारी

स्टडी टूर पर गए यूनियन पदाधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पीएन सिंह, महामंत्री बीके डिंडा और उपाध्यक्ष शिवेश वर्मा को छोड़ अन्य पदाधिकारी सोमवार को स्टडी टूर पर रवाना हुए। यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, शहनवाज आलम, अरविंद पांडेय, सहायक सचिव आरके सिंह, भगवान सिंह, सतीश कुमार और कोषाध्यक्ष आर रवि प्रसाद सोमवार को सड़क मार्ग से रांची गए और वहां से विमान से मुंबई गए। पदाधिकारी मुंबई में तारापोर कंपनी की व्यवस्था का अध्ययन करेंगे। इसके बाद वे गोवा, बेंगलुरू, त्रिवेंद्रम और कोलकाता भी जाएंगे। स्टडी टूर की व्यवस्था टाटा स्टील ने की है।