- Hindi News
- टेल्को वर्कर्स यूनियन और टीएमएल ड्राइवलाइन यूनियन में शोक सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित लोग
टेल्को वर्कर्स यूनियन और टीएमएल ड्राइवलाइन यूनियन में शोक सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित लोगों ने कार्ल स्लिम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यूनियन महामंत्री...
टीएमएल ड्राइवलाइन, कमिंस और यूनियन में शोक सभा
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
कार्ल स्लिम के निधन पर सोमवार शाम टेल्को वर्कर्स यूनियन और टीएमएल ड्राइवलाइन यूनियन में शोक सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित लोगों ने कार्ल स्लिम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
यूनियन महामंत्री चंद्रभान प्रसाद सिंह ने कार्ल स्लिम के साथ हुई भेंट का उल्लेख करते हुए उन्हें जिंदादिल इंसान बताया। उन्होंने कहा कि उनका जाना अपूरणीय क्षति है। शोक सभा में संतोष सिंह, मनोज कुमार सिंह, शमशेर खान, एनएस राजू, बच्चा प्रसाद सिंह, संतोष महतो, सुखदेव सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रदीप बिश्वास, विनोद उपाध्याय, विजय महतो समेत 350 से ज्यादा कर्मचारी उपस्थित थे।
टाटा कमिंस में भी शोक सभा
टाटा कमिंस में दोपहर ढाई बजे शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में दो मिनट मौन रहकर कार्ल स्लिम की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कंपनी के प्लांट हेड पी.सतपथी ने इस घटना को अपूरणीय क्षति बताया।