पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड ((टीसीआईएल)) के सहयोग से सोमवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस में इंटर स्कूल प्रतियोगिता कलर स्प्लेश-2014 का आयोजन किया गया। इसके जूनियर ग्रुप में हिलटॉप की किरण सोखी और सीनियर ग्रुप में लोयोला की राजोश्री ने विजेता का खिताब हासिल किया। कलर स्प्लेश के 13वें एडिशन में शहर के 30 स्कूलों के 300 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि टीसीआईएल के वीपी रमेश अय्यर थे। वहीं, जज कृष्ण महतो, पी बिश्वास और टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की आर शुभ्रा थीं।
सेंटर फॉर एक्सीलेंस में इंटर स्कूल प्रतियोगिता कलर स्प्लेश-2014 का आयोजन
प्रतियोगिता का परिणाम
जूनियर ग्रुप : विषय : वन में जीवन या खाद्य सुरक्षा
1. किरण सोखी ((हिलटॉप स्कूल))
2. आर्यन रॉय, ((हिलटॉप स्कूल))
3. आस्था सिंह ((डीबीएमएस स्कूल))
सीनियर ग्रुप : विषय : बिग बाजार में परिवार के साथ या पालतू जानवर
1. राजोश्री दत्ता ((लोयोला स्कूल))
2. एए खान ((डीएवी, बिष्टुपुर))
3. तृष्णा मुखर्जी ((सेंट मेरीज स्कूल))
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.