पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साकची में दुकानदारों का मिलन समारोह

साकची में दुकानदारों का मिलन समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - साकची बाजार के रिटेल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 26 जनवरी की शाम डालडा लाइन में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक रघुवर दास, अरविंद सिंह, बन्ना गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवींद्र झा और सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया शामिल हुए। एसोसिएशन के शिबू बर्मन ने रघुवर दास से साकची बाजार की समस्याओं को दूर करने की मांग की। विधायक ने टाटा स्टील प्रबंधन से बातचीत करने का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि शहर के विकास को लेकर उनकी बातचीत टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से हुई है। समारोह में भरत वसानी, सुशील सिंहानिया, महेश सोंथालिया, धर्मेश रणपारा, रंजीव बर्मन, अरुण आदि शामिल हुए।