टीटीई रूम में गंदगी देख लगाई फटकार
जमशेदपुर - चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अजीत कुमार हलधर ने सोमवार को टाटानगर रेल क्षेत्र का निरीक्षण किया। हलधर इस्पात एक्सप्रेस से टाटनगर पहुंचे और करीब दो घंटे तक स्टेशन का निरीक्षण किया। टीटीई रूम में गंदगी देखकर कर्मचारियों को फटकार लगाई। शाम में गीतांजलि एक्सप्रेस से वे चक्रधरपुर लौट गए।