पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस्तियों में बिजली पानी को लेकर विधायक ने डीसी से की वार्ता

बस्तियों में बिजली-पानी को लेकर विधायक ने डीसी से की वार्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - बिरसानगर समेत अन्य बस्तियों में जुस्को की बिजली व पानी आपूर्ति के लिए विधायक रघुवर दास ने सोमवार को डीसी से समाहरणालय में मुलाकात की। दास ने उपायुक्त से हाईकोर्ट के तीन दिसंबर को दिए गए फैसले के तहत बस्तियों में बिजली व पानी का कनेक्शन देने की अपील की। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू करने की भी मांग की।
दास ने बताया कि मामले को लेकर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन व जुस्को के एमडी आशीष माथुर से भी उनकी वार्ता हुई है। इसकी जानकारी उपायुक्त को दी गई है। विधायक ने कहा कि इसके अलावा उपायुक्त से आम चुनाव 2014 के लिए आचार संहिता जारी होने से पहले जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्रों में विधायक निधि व अन्य विकास कार्य शुभारंभ कराने की भी मांग की है, ताकि आचार संहिता लागू होने से योजनाएं लंबित न हो सके। इसके लिए उपायुक्त ने जल्द ही जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश जारी करने का भरोसा दिया है।