नदी में कूदने वाले युवक का शव मिला
जमशेदपुर - मानगो पुल से कूदने वाले साकची स्थित गुरुद्वारा बस्ती के अमरजीत कुमार का शव मानगो पुलिस ने रविवार को सुवर्णरेखा नदी से बरामद किया। पुलिस ने शव को नदी से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बाद में मृतक के परिजनों को शव को सौंप दिया। मालूम हो कि शनिवार को मानगो सुवर्णरेखा पुल से अमरजीत कुमार ने छलांग लाकर जान दे दी थी। पुलिस को पहले दिन शव नहीं मिल सका था।