बागबेड़ा में तलवारबाजी व फायरिंग
जमशेदपुर - हरहरगुट्टू स्थित महावीर मंदिर के समीप 26 जनवरी की रात आठ बजे वरुण सिंह पर अमित साव, संजीव साव, अजय साव ने तलवार से हमला किया और जाते हुए आरोपियों ने हवा में फायरिंग की। इस मामले में वरुण सिंह के बयान पर बागबेड़ा थाना में आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 26 जनवरी को आरोपी मारपीट कर रहे थे। वह बीच-बचाव करने गया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और फायरिंग कर भाग खड़े हुए।