जमशेदपुर - टाटा पावर की ओर से सोमवार को कंपनी परिसर में सप्लायरों के साथ बैठक की गई। इस बैठक का थीम स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप था। बैठक को संबोधित करते हुए कंपनी के कारपोरेट कॉन्ट्रैक्ट प्रमुख आशीष खन्ना ने कहा कि इस बैठक का मकसद सभी पार्टनर के बीच बेहतर तालमेल बनाना है।