जमशेदपुर - मानगो के मुंशी मोहल्ला में सोमवार रात 9.30 बजे जावेद अख्तर अंसारी के साथ मो राजा व मो फरहान ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की। बाद में राजा व उसके साथियों ने जावेद की गर्दन के नीचे चाकू से हमला कर फरार हो गया। मामले की लिखित शिकायत पीडि़त ने मानगो थाना में दर्ज करा दी है।