एक से ऑनलाइन जमा होगा रोड टैक्स
जमशेदपुर - एक फरवरी से व्यावसायिक वाहनों का रोड टैक्स ऑन लाइन जमा किया जाएगा। डीटीओ संजय पीएम कुजूर ने बताया कि ऑनलाइन टैक्स जमा करने की व्यवस्था कर ली गई है। एक फरवरी से यह सुविधा बहाल कर दी जाएगी। व्यावसायिक वाहनों के मालिक प्रज्ञा केंद्र अथवा इंटरनेट बैंकिंग की सहायता से टैक्स का भुगतान कर सकेंगे।