- Hindi News
- मृत्युंजय राव व प्रीति कुमारी ने सबसे तेज दौड़ लगाई
मृत्युंजय राव व प्रीति कुमारी ने सबसे तेज दौड़ लगाई
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
सामाजिक संस्था लोको ब्लूज की ओर से रेलवे लोको मैदान में 26 जनवरी को 13वीं नंदा, बाबजी व नीलू मेमोरियल एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया।
रंगारंग मार्च पास्ट के बीच इस खेलकूद का उद्घाटन पार्षद राजकुमार सिंह, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो, झामुमो के जिला अध्यक्ष रमेश हांसदा, परसुडीह थाना प्रभारी दयानंद कुमार, संत रॉबर्ट स्कूल के प्राचार्य फादर जॉनी पीडी एवं सरकार योगा एकेडमी के डायरेक्टर अंशु सरकार ने किया। इसके बाद शुरू हुए खेलकूद में सीनियर बालकों में मृत्युंजय राव और बालिकाओं में प्रीति कुमारी ने 100मी. की दौड़ में सबसे तेज भागते हुए अपने को उक्त एथलेटिक मीट का सबसे तेज धावक-धाविका साबित किया। सीनियर बालकों के 100मी. दौड़ में आशीष माझी दूसरे व विमल मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे, जबकि सीनियर बालिकाओं की 100मी दौड़ में गंगा हांसदा व टी देव्यानी ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि जमशेदपुर की पूर्व सांसद सुमन महतो, आधुनिक स्टील के डीजीएम आनंद कुमार, टाटा स्टील खेल विभाग के गेम्स को-ऑर्डिनेटर हसन इमाम मलिक, समाजसेवी सुनील कुमार अग्रवाल, लोको मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्यामानंद झा एवं संत रॉबर्ट स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक ब्रज किशोर दास ने पुरस्कृत किया।
नंदा, बाबजी व नीलू मेमोरियल एथलेटिक मीट का रविवार को लोको मैदान में गुब्बारे छोड़कर उद्घाटन करते अतिथि , समापन समारोह में मंचस्थ अतिथि साथ।
प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धाओं में पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं
पूर्णिमा महतो सम्मानित
नंदा, बाबजी व नीलू मेमोरियल एथलेटिक मीट के उद्घाटन अवसर पर द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो को लोको ब्लूज की ओर से सम्मानित किया गया। पूर्णिमा को पार्षद राजकुमार सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मालूम हो कि गत एक सितंबर को भारत सरकार ने तीरंदाजी प्रशिक्षण के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए टाटा स्टील की पूर्णिमा महतो को प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा था।
सीनियर बालिका 200मी. : ओसमा सिंह, सलोनी हांसदा व मोनिका सिंह।
गोलाफेंक महिला : कुंती, गीता व टी पदमा। जूनियर बालिका 100मी : रेणु
हांसदा, ओसमा सिंह, मनीषा गोप, सीनियर बालक गोलाफेंक : विश्वजीत स्वायं ((जितू)), सुदीप डैनियल चौधरी व मोहन राव। सीनियर बालक जेवलिन थ्रो : देबाशीष, सुनील व राजा। गोली चम्मच ((महिला)) : अरुणा, गीता व यामिनी। म्यूजिकल चेयर ((महिला)) : नोनिका पान, दुली करुआ व नागलक्ष्मी। म्यूजिकल चेयर ((सीनियर बालिका)) : किरण पासवान, गीता कुमारी व सोनी कुमारी। सूई- धागा ((महिला)) : पूनम देवी, बुदी मार्डी व पुष्मा महतो। रिले रेस ((सीनियर बालक)) : एन मौली, बजरंग, बजरंग केजे प्रकाश ((तम्मू)) व किरण लोहार प्रथम, ऋत्विक, आशीष, जी मृत्युंजय व राजकुमार द्वितीय एवं संजय करुआ, दीपक मुखी, के अमर व विमल मिश्रा की टीम तीसरे स्थान पर रही। रिले रेस ((जूनियर बालक)) : अमन दास की टीम विजेता, हरीश की टीम उपविजेता एवं अंशु की टीम तीसरे स्थान पर रही। ओपन वर्ग रस्साकशी : देबाशीष की अगुवाई वाली सिक्स बुल विजेता एवं संजय करुआ व श्रीधर राव की अगुवाई वाली टीम
उपविजेता बनी।