पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यौन शोषण का आरोपी पॉर्लर संचालक धराया

यौन शोषण का आरोपी पॉर्लर संचालक धराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - बिष्टुपुर के एन रोड स्थित लुक्स ब्यूटी पॉर्लर संचालक संजीव कुमार सिंह को रांची पुलिस रविवार को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर ले गई। रविवार को रांची पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में बिष्टुपुर थाना पहुंची। जहां बिष्टुपुर पुलिस के सहयोग से रांची पुलिस ने एन रोड स्थित लुक्स ब्यूटी पॉर्लर में छापामारी कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार किया। बिष्टुपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 25 जनवरी को रांची के चुटिया थाना में एक युवती ने शादी का झांसा देकर कर यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।