मानगो ब्वॉयज क्लब 12 रनों से जीता
जमशेदपुर - मानगो ब्वायज क्लब ने सीबी क्रिकेट का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल में मानगो ब्वॉयज क्लब ने आरबीएस को 12 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मानगो ने 108 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आबीएस की टीम 88 रनों का योग ही खड़ा कर सकी।बर्मामाइंस डनलप ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मैच में भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि थे।
कुमार उत्कर्ष बने वन डे चेस चैंपियन
जमशेदपुर - चेस अकादमी के तत्वाधान में एक दिवसीय चेस टूर्नामेंट 26 जनवरी को बाराद्वारी सुपरवाइजरस फ्लैट के क्लब हाउस में किया गया। जिसमें 8 इंटरनेशनल रेटेड खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कुमार उत्कर्ष विजेता बने। अंडर 9 में कुमार उत्कर्ष ने फाइनल राउंड में वत्सल सिंघानिया हरा दिया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पवन अग्रवाल चार्टर्ड , एसपी मंडल जनरल सेक्रेटरी और प्रीतम सिंह ने सफल विजेताओं को नगद पुरस्कार मोमेन्टो और सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया।