शतरंज में टाटा स्टील ए को खिताब
जमशेदपुर - टाटा स्टील ए ने टाटा इंटर कंपनी इंडोर गेम्स के तहत चेस का खिताब जीत लिया है। रविवार को टाटा स्टील ए 14 अंकों के साथ विजेता बना। टाटा मोटर्स पुणे को 11 अंकों के साथ उपविजेता से संतोष करना पड़ा। टाटा स्टील बी 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। कैरम में टाटा मोटर्स पुणे ने टाटा स्टील वायर डिवीजन को 13-24, 23-16 और 19-17 से हराकर विजेता बना। टेबल टेनिस में टाटा मोटर्स पुणे ने टाटा स्टील ए को हराकर विजेता बना। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में राजीव सिंघल डिप्टी वीपी ((रॉ मेटेरियल्स)) टाटा मुख्य अतिथि थे।
सनी एकादश को मिली खिताबी जीत
जमशेदपुर - एग्रिको सिविक क्रिकेट क्लब फ्रैंडशिप मैच का खिताब सनी एकादश ने जीत लिया है। रविवार को सनी एकादश ने खिताबी जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में सचिन एकादश, राहुल एकादश, कपिल एकादश, वल्र्ड एकादश और सौरव एकादश की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में विकास ंिसंह मुख्य अतिथि थे समारोह का संचालन निदेशक सोमनाथ झा ने किया।