- Hindi News
- प्रीति महोत्सव में चार लाख मूलमंत्र का जाप
प्रीति महोत्सव में चार लाख मूलमंत्र का जाप
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
बिष्टुपुर स्थित श्री धर्म सास्था मंदिर में चल रहे 65वें सास्था प्रीति महोत्सव में मंगलवार को भगवान कार्तिक के चार लाख मूलमंत्र के जाप का समापन हो गया। इस दौरान वासुधारा पूजा हुई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती ने भगवान से परिवार की सुख, शांति व समृद्धि और राज्य की मंगल कामना का आशीर्वाद मांगा। अनुष्ठान की शुरुआत सुबह 5.30 बजे महागणपति होमम् के साथ हुई। इस दौरान भगवान गणेश, अयप्पा और कार्तिक का कलशाभिषेक किया गया। शाम में महादीप आराधना, रुद्र कर्मार्चना, वेद परायण, नवग्रह पूजन, लक्ष्मी पूजा, कुमकुम अर्चना की गई। अनुष्ठान को सफल बनाने में पीएन शंकरन, एनके स्वामी आदि योगदान दे रहे हैं।