आजसू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर - गैस सब्सिडी की परेशानी को लेकर आजसू पार्टी ने मंगलवार को डीसी डॉ अमिताभ कौशल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा। सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने कहा कि उपभोक्ताओं को सीधे कैश बेनीफिट योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गैस की कालाबाजारी हो रही है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। मांग पत्र सौंपने वालों में बादल मुखी, मनोज सिंह उज्जैन आदि शामिल थे।