पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्यान्न व स्टेशनरी आपूर्ति के लिए एजेंसियों का किया चयन

खाद्यान्न व स्टेशनरी आपूर्ति के लिए एजेंसियों का किया चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनुवा - कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ((सोनुवा)) में मंगलवार को बीडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय क्रय समिति की बैठक हुई। इसमें विद्यालय के लिए खाद्यान्न एवं स्टेशनरी की आपूर्ति के लिए दो एजेंसियों का चयन किया गया। आपूर्ति के लिए विद्यालय द्वारा निविदा में एटेक्स चक्रधरपुर, नमन चक्रधरपुर, तिरुपति चाईबासा, जय अंबे जगन्नाथपुर एवं आकृति जमशेदपुर समेत कुल पांच एजेंसियों ने निविदा डाली थी। एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराए गए नमूनों की जांच के बाद खाद्यान्न के लिए एटेक्स और स्टेशनरी के लिए आकृति एजेंसी का चयन किया गया।
बैठक में बीडीओ राकेश कुमार एवं बीईईओ जयनारायण प्रसाद कुशवाहा द्वारा वार्डन तृषि होनहागा से विद्यालय के पठन-पाठन के संबंध में भी जानकारी ली गई।
मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सोमरा लोहरा, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष गुलापी देवी, रघुचरण टुटी, हेमंत कुमार राय, डॉ महतो एवं विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद थीं।



कस्तूरबा स्कूल की क्रय समिति की हुई बैठक