पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजन कार्यालय परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय व्यवसायिक मार्गदर्शन सह कौशल विकास मेला का शुभारंभ हुआ। मेला के पहले दिन 623 युवाओं ने निबंधन कराया। शहर के प्रसिद्ध मोटिवेटर चंदेश्वर खां ने इन युवाओं को प्रशिक्षण की उपयोगिता और महत्व के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इसके पहले निबंधन कराने वाले 4 युवाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का उद्घाटन किया। मौके पर उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल, सतीश सुमन ((डिप्टी इंप्लायमेंट, कोल्हान)) और सुधीर चंद्र झा ((डिप्टी इंप्लायमेंट, संथाल परगना)) उपस्थित थे। नियोजनालय के निदेशक शशिभूषण झा ने बताया कि मेला में अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े देशभर के 17 प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.