पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठन में ही शक्ति है : रंजीत बर्मन

संगठन में ही शक्ति है : रंजीत बर्मन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - स्वर्णकार विकास मंच का वार्षिक वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह मंगलवार को जुबिली पार्क स्थित प्रमोद उद्यान में मनाया गया। समारोह में महिलाओं व बच्चों के मनोरंजन के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं, समारोह के दौरान मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार बर्मन ने कहा कि भारत जैसे लोकतंत्र में जन समूह का बड़ा ही महत्व है। जो समुदाय जितना संगठित होगा, उसे उतना अधिक राजनीतिक व अन्य लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों का भी कहना है कि संगठन में शक्ति है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव शंकर प्रसाद, किशोर कुमार बर्मा, ईश्वरचंद्र, कार्तिक नारायण प्रसाद, दिलीप बर्मा, देवेंद्र गुप्ता आदि ने योगदान दिया।