पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारी हड़ताल पर, जिला स्थापना शाखा में नहीं हुआ वेतन बनाने का काम

समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारी हड़ताल पर, जिला स्थापना शाखा में नहीं हुआ वेतन बनाने का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब जनता के साथ अधिकारियों पर भी पडऩे लगा है। हड़ताल के कारण जिले में पदस्थापित उपायुक्त सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को जनवरी का वेतन समय पर नहीं मिलने की आशंका है।
मालूम हो कि हर माह वेतन बनाने का काम जिला स्थापना शाखा करता है। स्थापना शाखा के प्रधान सहायक सहित सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसलिए वेतन बनाने का काम नहीं हुआ है और महीना समाप्त होने में मात्र तीन दिन बचे हैं। स्थापना शाखा का वेतन बनाने के बाद कोषागार से विपत्र के आधार पर वेतन की निकासी की जाती है। कोषागार में समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारी पदस्थापित किए जाते हैं, जो हड़ताल पर हैं।