संतोष ने टीएमसी से दिया इस्तीफा
जमशेदपुर - तृणमूल कांग्रेस ((टीएमसी)) के प्रदेश प्रधान महासचिव सह कोल्हान प्रभारी संतोष कुमार सोनी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मधुकर सिंह को हटाकर दिलीप चटर्जी को झारखंड का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर संतोष ने यह निर्णय लिया है। परिसदन में मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संतोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस से नाता नहीं रखने वाले दिलीप चटर्जी को प्रदेश की कमान दी गई है, जो अनुचित है। राष्ट्रीय महासचिव मुकुल राय के इशारे पर ऐसा हुआ है। राज्यसभा सदस्य केडी सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के साथ छल किया है। उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और यशवंत सिन्हा के क्षेत्र में फंड दिया है। वे लोग संगठन को कमजोर करने में लगे हुए हैं। संतोष के साथ टीएससी के कमलेश कुमार, गुरप्रीत सिंह, भोला सिंह मुंडा, संदीप सिंह, अमित शर्मा, वीरेंद्र सिंह समेत दर्जनों लोगों ने पार्टी छोड़ दी है।