- Hindi News
- छत्तीसगढ़ी समाज के मूल अधिकारों पर होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ी समाज के मूल अधिकारों पर होगी चर्चा
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
अखिल भारतीय छत्तीसगढ़ी युवा मंच के द्वितीय महासम्मेलन का आयोजन दो फरवरी को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में किया जाएगा। महासम्मेलन में महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल साहू, मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रभारी तिलक राम, छत्तीसगढ़ युवा मंच के प्रदेश प्रभारी महेश दिवानगन व रांची, बेरमो, धनबाद, बोकारो समेत अन्य शहरों से समाज के राजनेता व सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ी समाज के मूल अधिकारों पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी मंगलवार को सोनारी स्थित वीर मंच भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मंच के केंद्रीय अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट व जागरूक करना है। प्यारे लाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ी समाज को झारखंड में एक सौ ग्यारह वर्ष पूरे हो चुके हैं। लेकिन, वे अपने मूल अधिकार के वंचित हंै। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में समाज के 40 हजार लोग भाग लेंगे।
महासम्मेलन में भाग लेने लिए शहर में रहने वाले छत्तीसगढ़ी समाज के लोग सुबह नौ बजे अपने क्षेत्रों से पैदल मार्च करते हुए गोपाल मैदान पहुंचेंगे। वहीं, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के अरजुंदा गांव के कलाकारों द्वारा लोक गीत व संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। संवाददाता सम्मेलन में पन्ना सिंह जंघेल, कमल रान यादव, हेमंत कुमार साहू, गोविंद राम निषाद, शंकर दास, जयराम साहू आदि उपस्थित थे।