दलमा पर चढ़ाई करने वाले छात्र पुरस्कृत
जमशेदपुर - पिछले 25 जनवरी को स्कूली छात्रों के लिए दलमा में आयोजित ट्रैकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को मंगलवार को पुरस्कृत किया गया। केरला समाजम मॉडल स्कूल साकची में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि केरला समाजम के चेयरमैन एपीआर नायर ने बच्चों को पुरस्कृत किया। छात्राओं में ममता कुमारी, शोभा कुमारी और निशा कुमारी जबकि छात्रों में शंकर कुमार, सूरज कुमार, उपेंद्र कुमार, राहुल कुमार, हेमंत कुमार और विकास कुमार शामिल थे। सर्वश्रेष्ठ अनुशासन के लिए केरला समाजम मॉडल स्कूल के सूरज राय, चंदन कुमार, राजकुमार नामता, शुभम कुमार, राजा पोद्दार और शिप्रा चक्रवर्ती को पुरस्कृत किया गया। मौके पर संस्था की प्रिया कुमारी, रेणु बनर्जी, हेमा गोस्वामी, रोहित कुमार, मोनाली बनर्जी, आशीष पात्रो, रिक्की पांडेय समेत काफी संख्या छात्र उपस्थित थे।