पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. शेप्स संस्था की ओर से मंगलवार को डीबीएमएस कॅरियर एकेडमी में ह्यूमन इंजीनियरिंग पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। सचिव डॉ. रजनी सोडेरा ने स्कूल की दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को ह्यूमन इंजीनियरिंग के बारे में बताया और कहा कि इसके जरिये छात्रों के अंदर के गुस्सा, तनाव और अशांति पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जन्म से लेकर अपनी अंतिम सांस तक हमें मानव से डील करना पड़ता है। इसलिए मानव तकनीक को जानना जरूरी है।
डॉ. सोडेरा ने कहा कि आज छात्रों के ऊपर पढ़ाई के दबाव के साथ ही अभिभावकों की महत्वाकांक्षा का दबाव काफी है। साथ ही पियर प्रेशर ((दोस्तों का दबाव)) का दबाव अलग से है। जब छात्र की खुद की महत्वाकांक्षा और बाहर की महत्वाकांक्षा में टकराव होता है, तो छात्र गलत कदम उठाने को मजबूर होते हैं। उन्होंने छात्रों में आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोकने के लिए काउंसलिंग पर जोर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.