रात में पारा फिर 10 डिग्री पर पहुंचा
जमशेदपुर - धूप ने जहां शहर में दिन के मौसम को गर्म बना दिया है, वहीं रात में पश्चिमोत्तर हवा चलने से मौसम फिर से सर्द हो गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम की यह स्थिति अगले 24 घंटों तक बने रहने की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादल छाने से दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
इधर, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।