डॉ नेहा को घाटशिला के सीओ का प्रभार
जमशेदपुर - आईएएस प्रोबेशनर अधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा को घाटशिला के अंचलाधिकारी ((सीओ)) का प्रभार दिया गया है। डीसी डॉ अमिताभ कौशल के आदेश के बाद उन्होंने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया। घाटशिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो से उन्होंने पदभार लिया। वे एक माह तक अंचलाधिकारी के प्रभार में रहेंगी।