पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला बार एसोसिएशन चुनाव : कल तक होगी नामांकन पत्र की बिक्री

जिला बार एसोसिएशन चुनाव : कल तक होगी नामांकन पत्र की बिक्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
जिला बार एसोसिएशन चुनाव के तहत मंगलवार को बार भवन स्थित चुनाव कार्यालय से नामांकन पत्र की बिक्री शुरू हुई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए मुक्तिपदो बनर्जी ने पर्चा खरीदा। इनके अलावा निवर्तमान उपाध्यक्ष संतोष महतो, दीपक सिंह, राजहंस तिवारी, संजीव कुमार समेत कुल 47 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र खरीदा।
चुनाव पदाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को चुनाव संचालन समिति के सदस्य ओपी अग्रवाल, केपी सिंह, सुनील सिंह व सुरेश चंद्र चौधरी की मौजूदगी में अपराह्न तीन बजे से लेकर शाम 4.30 बजे बिक्री हुई। यहां गुरुवार तक निर्धारित समयावधि में नामांकन पत्र की बिक्री होगी।