- Hindi News
- धार्मिक संग आधुनिक शिक्षा भी जरूरी : मो. अशरफ
धार्मिक संग आधुनिक शिक्षा भी जरूरी : मो. अशरफ
जमशेदपुर - आजादनगर स्थित मदरसा दारुस्सलाम में मंगलवार को परीक्षा का परिणाम घोषित करने के साथ-साथ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मदरसा संचालन समिति के सचिव मो. अशरफ ने मदरसों में दी जाने वाली धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई। सदर-ए-मुदर्रिस ((प्रधानाचार्य)) मौलाना सगीर अहमद फैजी ने बताया कि इस मदरसे में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ गणित और अंग्रेजी की शिक्षा विशेष रूप से दी जा रही है। इस अवसर पर मौलाना हामिद रजा, मौलाना बशीरुद्दीन, जहीरुद्दीन, गालिब असलम आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन हाफिज जलालुद्दीन ने किया।
परीक्षा का परिणाम : नात ख्वानी ((नात शरीफ पढऩा)) की परीक्षा में मुजाहिद रजा प्रथम, शाहजहां द्वितीय और शाहिद रजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, दर्जा-ए-हिफ्ज में प्रथम मो. जहांगीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दर्जा-ए-खमसा में शाहजहां प्रथम और अताउल्लाह दूसरे स्थान पर रहे। नाजरा में आबिद हुसैन प्रथम रहे। इसके अलावा अन्य वर्गों के परिणाम भी घोषित किए गए।