- Hindi News
- गहने व 1.39 लाख रुपए के साथ सरगना गिरफ्तार
गहने व 1.39 लाख रुपए के साथ सरगना गिरफ्तार
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
शहर में शादी पार्टी व अन्य समारोह से गहने और रुपए चोरी करने वाले गिरोह के सरगना कालू को पुलिस ने सोमवार को टाटानगर स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला अंतर्गत कडिया सांसो करोदी चौरसिया गांव का रहने वाला है। यह जानकारी एसएसपी एवी होमकर ने मंगलवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि कालू के पास से चोरी के गहने और 1.39 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कालू के गिरोह में 12 से 15 बच्चे शामिल हैं। वह बच्चों से शादी की पार्टी से चोरी करवाता था।