पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्टिफिकेट नहीं बनाने पर किया हंगामा

सर्टिफिकेट नहीं बनाने पर किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचे 50 से अधिक छात्रों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। ये छात्र रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ से प्रमाणपत्र लेने के लिए आए थे। ओपीडी में मरीजों की भीड़ को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल प्रमाणपत्र जारी करने से इनकार कर दिया। इस पर छात्र हंगामा करने लगे। अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवान और कर्मचारियों ने छात्रों को शांत कराया। अस्पताल से निकलकर छात्रों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इसकी शिकायत की है।