मनोज चौबे बने मीडिया सेल प्रभारी
जमशेदपुर - आजसू महानगर की बैठक सीतारामडेरा सामुदायिक भवन प्रेक्षागृह में मनोज सिंह उज्जैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें मनोज चौबे को जमशेदपुर महानगर आजसू पार्टी का मीडिया सेल प्रभारी बनाया गया। बैठक में विनोद सिंह, बंटी पारीख, चंदन कुमार, मंगल राम, हीरा लाल दास, क्रांति सिंह, शिव प्रसाद राम आदि उपस्थित थे।