पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल के बकाएदारों पर केस

बीएसएनएल के बकाएदारों पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - भारत संचार निगम लिमिटेड ((बीएसएनएल)) द्वारा बकाएदार उपभोक्ताओं पर सर्टिफिकेट केस किया जाएगा। वरीय महाप्रबंधक बीएन सिंह ने कहा कि बीएसएनएल की आईएसडीएन सेवा के तहत डिजिटल टेलीफोन लाइन की सुविधा मिलती है। इस सेवा के तहत डाटा ट्रांसफर के अलावा बातचीत भी होती है। बैंक ऑफ बड़ौदा की गम्हरिया शाखा, सीएच एरिया स्थित टाटा टेली सर्विसेज लिमिटेड, साकची के टाटा स्काई लिमिटेड, सोनारी के डीके कंसलटेंसी, चाईबासा के ओरिएंटल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड, साकची के एलबी सर्विस लिमिटेड, बिष्टुपुर के एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस, कदमा की गीता झिंगन, बिष्टुपुर के एचडीएफसी बैंक और सीएच एरिया के सिफी टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने आईएसडीएन सेवा का बिल जमा नहीं किया है।