पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुरान में जीने के नुस्खे : ताजीमी

कुरान में जीने के नुस्खे : ताजीमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
जाकिरनगर स्थित अंजुमन-ए-इस्लामिया के तत्वावधान में मंगलवार को जलसा-ए-मिलादुन नबी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बनारस से आए मौलाना मोहम्मद मोअज्जम रजा ताजीमी ने पैगंबर हजरत मोहम्मद ((स.अ.)) की पवित्र जीवनी और उनकी अजमत ((महानता)) पर तकरीर की। उन्होंने कहा कि हमारे नबी ((स.अ.)) के द्वारा ही पवित्र कुरान हमें मिली, जिसमें जीवन जीने के सारे नुस्खे मौजूद हैं।
हजारीबाग से आए मौलाना गुलाम सुबहानी हशमती ने नबी ((स.अ.)) के बताए रास्ते पर चलने को कामयाबी का रास्ता बताया। मदरसा फैजुल उलूम के मौलाना सलाहुद्दीन ने कहा कि जिसने नबी ((स.अ.)) से प्यार किया और उनके बताए रास्ते पर चला अल्लाह उसे प्यार करेगा। इस अवसर पर मस्जिद कंजुल इमान के पेश इमाम मौलाना मुफ्ती आफताब आलम ने भी तकरीर पेश की। मेराजुल हक और हाफिज मोहम्मद अमजद ने नात शरीफ पेश की। जलसे का समापन सलात व सलाम और दुआ के साथ हुआ।