- Hindi News
- सोनारी : महिला से दुष्कर्म का प्रयास, युवक गिरफ्तार
सोनारी : महिला से दुष्कर्म का प्रयास, युवक गिरफ्तार
जमशेदपुर - सोनारी के पंचवटी नगर में सोमवार की रात बदमाश ने पिस्तौल का भय दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर युवक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी मीठू धीवर को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी एवी होमकर ने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से एक पिस्तौल और एक गोली बरामद किया गया है। मीठू बबलू धीवर हत्याकांड में जेल जा चुका है। वह जमानत पर जेल से बाहर था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।