पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिक खेलकूद में पोखारी ब्रांच ओवरऑल चैंपियन

वार्षिक खेलकूद में पोखारी ब्रांच ओवरऑल चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को आयोजित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद का ओवरऑल खिताब पोखारी ब्रांच ने जीत लिया है। गोविंदपुर ब्रांच को प्रथम उपविजेता घोषित किया गया। परसुडीह ब्रांच द्वितीय उपविजेता और बारीडीह ब्रांच की टीम तृतीय उपविजेता रही।उज्ज्वल सरदार, कौशिक सरदार और चंदन गोराई को बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। बालिका वर्ग कृतिका और प्रिया पांडे सर्वश्रेष्ठ एथलीट बनी। 100 मी रेस के परिणाम : बालिका वर्ग में शेफाली प्रथम, ट्रिंकल द्वितीय, रिया तृतीय। बालक : सौरव सिंह प्रथम, सूर्या दीप द्वितीय, बरसा सोरेन तृतीय। 100 मी रेस बालिका : अंजली सिंह प्रथम, तानिया द्वितीय, कुसुम कुमारी तृतीय। 200 मी बालक : अभिषेक सिंह प्रथम, मो सलमान द्वितीय, चंदन तृतीय। बालिका वर्ग : प्रिया पांडे प्रथम, प्रिया हेंब्रम ((ए)) द्वितीय, अंकिता कुमारी तृतीय। इससे पूर्व टाटा स्टील खेल विभाग के सीनियर मैनेजर पद्मश्री चाल्र्स ब्रोमियो ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।