पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गया होकर पटना तक चले जनशताब्दी : प्रेम

गया होकर पटना तक चले जनशताब्दी : प्रेम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर. छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ झारखंड की बैठक मंगलवार शाम आर्या समाज स्कूल ((साकची)) में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सागर ने की। इस दौरान रेल यात्रा सुखद करने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सदस्यों के कई सुझाव पर प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों को रेलवे के वरीय अधिकारियों तक पहुंचाने और मांगे पूरी होने तक लगातार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने पर जोर दिया गया। बैठक में हाल में बंद की गई टाटा-भागलपुर एक्सप्रेस को चलाने, टाटानगर से वाया गोमो, गया, जहानाबाद होते हुए पटना तक जनशताब्दी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव पारित हुआ।

एयर एंबुलेंस की भी मांग

एसोसिएशन के महासचिव अरुण तिवारी ने सरकार से जमशेदपुर में कम से कम दो एयर एंबुलेंस की सुविधा देने की मांग की। वर्तमान में कोलकाता से एयर एंबुलेंस मंगवाने पर ज्यादा खर्च पड़ता है।

ये भी थे उपस्थित

उमेश कावंटिया, एमके शेषाद्री, डॉ यूके श्रीवास्तव, एसपी त्रिवेदी, बीएन दीक्षित, एपीआर नायक, भरत भूषण, श्रवण कुमार देबुका समेत अन्य।